Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रिहायशी मडहो में लगी आग आधा दर्जन मवेशी सहित सबकुछ जलकर राख




मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के धनवती में शुक्रवार की आधी रात को कऊडे़ से छिटकी चिन्गारी से रामकिशुन राजभर के घर से हुई आग लगी कि घटना में तीन बकरी दो गाय व एक पाडी़ जल कर मर गयी साथ ही आध दर्जन लोगों के रिहायशी मडहे जल कर राख हो गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामकिशुन राजभर के घर की औरतें खाना खाने के बाद सो गयी बताया जाता है कि करीब आधी रात को दरवाजे पर जलाये कऊडे़ से छिटकी चिन्गारी ने रामकिशुन के रिहायशी मडहे को पकड़ लिया आग की तपीस से घर की औरतों की नदी खुली तो हो हल्ला मचाया तब तक रविन्द्र राजभर लल्लन राजभर जग बहादुर, सुग्रीव राजभर व वीरेंद्र राजभर की रिहायशी मडहे को आगोश में ले लिया आग लगी की घटना में मडहे में बधी रविन्द्र की तीन बकरी एक गाय व लल्लन की एक पाडी़ तथा जगंबहादुर की एक गाय जलकर मर गयी। साथ ही खाने पीने व घर में रखा सबकुछ जलकर राख हो गया आस के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया ।इस ठंड के मौसम आग लगी घटना से प्रभावित लोग खुले आश मान मे जीवन जीने को मजबूर हैं। सुचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल  जाँच पड़ताल में जुटे।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments