Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाव पलटी, मौत




बांसडीह, बलिया । सुरहताल में शनिवार की भोर में  मछली मारने गए एक अधेड़ की नाव पलटने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बगल में सौ मीटर की दूरी पर एक दूसरे मछुआरे ने नाव पलटता देख वह मौके पर पहुँचा तो वह पानी मे डूब चुका था और उसकी मौत हो गई थी। उसने घर वालो को सूचना दी । घर वालो ने मौके पर पहुँच कर शव को निकाल कर घर ले आये।और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीसाहनी पुत्र जदू साहनी निवासी राजपुर प्रत्येक दिन की तरह भोर में मछली मारने के लिये अपने गाँव के सामने स्थित सुरहताल में मछली मारने के लिये नाव से गया हुआ था कि मछली मारने के दौरान नाव असन्तुलित होकर पलट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बगल में  मछली मार रहे अन्य मछुआरों ने नाव पलते देख पहुँचे तब तक वह पानी मे डूब कर उसकी मौत हो चुकी थी। मछली मार रहे अन्य मछुआरों ने उसके घर पर सूचना दी।और शव को लेकर घर पहुँचे।सुबह इसकी सूचना मृतक के पुत्र अमरनाथ ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सूचना दी ।प्रभारी निरीक्षक ने  एस आई अजय यादव को भेजकर शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।




रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments