घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने माँ बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला, माँ की मौत
रेवती(बलिया) स्थानीय थाना अंतर्गत श्रीनगर ग्रामसभा में शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे उमेश वर्मा के घर में घुसे कुछ अज्ञात बदमाशों ने कमरे में सो रही पत्नी बिन्दु वर्मा (45 वर्ष) पुत्री अंशु (18 वर्ष) को घायल कर दिया । बाद में ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय बिन्दु देवी की रास्ते में मौत हो हो गई । पुलिस द्वारा 452 , 307 व 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
गृह स्वामी उमेश वर्मा अपने पुत्र रवि के साथ घर के एक कमरे में तथा पत्नी बिन्दु व पुत्री अंशु दूसरे कमरे में सो रही थी । रात में कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रही पत्नी व पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गयें । महिलाओं की चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर लगते ही थानाध्यक्ष शैलेश सिंह , एस आई सूर्यकान्त पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे । इसी बीच सी ओ बैरिया अशोक सिंह व एडीशनल एस पी संजय सिंह भी मौके पर पहुंच कर मामले के संबंध में जानकारी कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये ।दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे बिन्दु देवी की मौत हो गई। जबकि पुत्री अंशु का जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा हैं । उमेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस के साथ एस ओ जी की टीम भी घटना के पर्दाफाश के लिए लगी हुई है ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments