ऊर्जा संरक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के बभनौली गाँव स्थित एपेक्स स्कूल में ऊर्जा संरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रज्ञा इंडेन ग्रामीण वितरक,गड़वार द्वारा किया गया,जिसमें 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।बच्चों ने ऊर्जा को किस प्रकार संरक्षित किया जाए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किये।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया वर्मा ने,द्वितीय स्थान रिया सोनी ने तृतीय स्थान नाजिया खातून ने प्राप्त किया।इस मौके पर प्रोपराइटर विमल गुप्ता ने एल.पी.जी के सुरक्षित प्रयोग हेतु आवश्यक टिप्स दिए।कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह,राजेश गुप्ता, रविप्रकाश पांडेय, सजाद,शैलेंद्र कुमार सिंह,रमेश,अखिलेश गुप्ता,प्रिंस पांडेय प्रमुख रूप से रहे।संचालन राजेश गुप्ता ने व विद्यालय के प्रबंधक धनन्जय उपाध्याय ने सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव


No comments