अनोखे तरीके से मनाई गई तेरही
बांसडीह, बलिया । नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ब्लॉक बेरुआरबरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक धनंजय यादव के द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान, के तहत जन्मदिन, पुण्यतिथि, मुंडन संस्कार, शादी ,तिलक चालीसा,आदि किसी भी अवसर पर निमंत्रण कार्ड की जगह एक एक पेड़ देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिस को व्यापक रूप देने के लिए सभी युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हो सके।
ग्राम सभा मैरिटार में युवा मंडल के सदस्यों द्वारा राजेश भारद्वाज की दादी स्व कमलेश्वरी देवी की तेरही पर अभियान चलाया गया,जिसमें स्थानीय युवा मंडल ने 51 प्रकार के पेड़ों का रोपण किया। जो काली मां के स्थान पानी टंकी के पास से गांव में जा रहे रोड के चारों तरफ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मैरिटर श्री भगवान बिंद ने कहा कि एक पेड़ 10 पुत्र के समान होता है।अतः हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। कोटेदार दूधनाथ जी एवं बसंत राजभर जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।इसमें राजीव यादव,आतिश गौतम रिशु, मुकेश ,अविनाश,अनूप,अरविंद, विशाल,पिंटू,नीलेश,अमरनाथ आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट : के के पांडेय


No comments