Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वित्त मंत्री का ऐलान: एलआईसी को बेचेंगी सरकार



नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करते समय कहा कि सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। कहा कि भारत सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को लिस्टेड कराकर अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा आईपीओ के जरिए बेचेगी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार आईडीबाई बैंक से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी।

 वित्त मंत्री के इस ऐलान के साथ ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया गया है। वहीं सरकार ने IDBI बैंक की शेष पूंजी को स्टॉक एक्सचेंज में बेचने को लेकर भी ऐलान किया। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि बैंकों में लोगों की जमा 5 लाख रुपये तक की राशि अब सुरक्षित रहेगी। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक जमा गांरटी को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि बैंक में चाहे आपका कितना भी पैसा जमा हो , बैंक के डूबने पर आपको कम से कम 5 लाख रुपए जरूर मिलेंगे।




डेस्क

No comments