Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बजट से बाजार निराश,लुढ़का सेंसेक्स



नई दिल्‍ली। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला रहा, लेकिन वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने के बाद बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्‍स में 35.21 अंक की गिरावट, 40,687 पर पहुंच गया। दोपहर 3 बजे के करीब शेयर बाजार में एक हजार अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 39 हजार के नीचे आ गया। एक दिन में शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट है।


दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 40,003 अंक पर ट्रेंड कर रहा था और निफ्टी 216 अंक की गिरावट के साथ 11,745 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व में 5.24 फीसद देखी जा रही थी।

दोपहर 1:32 बजे सेंसेक्स 571.19 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के बाद 40,151.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 207.20 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के बाद 11,754.90 के स्तर पर रहा। दोपहर 12:32 बजे सेंसेक्स 35.21 की गिरावट के बाद 40,687.94 के स्तर पर कारोबार रहा।

शुक्रवार को यह 40,723.49 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी नीचे पहुंच गया है। यह 31.35 अंक की गिरावट के साथ 11930.75 पर कारोबार कर रहा है। बजट भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसने 12,017.35 तक की ऊंचाई को छुआ। शुक्रवार को यह 11,962.10 पर बंद हुआ था।



दोपहर 12:19 बजे सेंसेक्स 87.02 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,636.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,927.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



डेस्क

No comments