पाँच लोगो के विरुद्ध पुलिस ने गैंगेस्टर के तहत किया कार्यवाही
बांसडीह, बलिया । बांसडीह कोतवाली पुलिस ने पाँच लोगो के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की गौ तस्करी करने वालों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र भर्मण व थाना कार्यालय के अभिलेखों के अनुसार यह एक संगठित गिरोह हैं ।जो कि क्षेत्रमे पशु चोरी व तश्करी ,चोरी जैसे में संलिप्त रहता है ।इन लोगो के क्षेत्र में दहशत रहता हैं।इन लोगो के विरुद्ध कोतवाली बांसडीह में मुकदमा अपराध संख्या ,21/20 व 3/5क/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम एवम मु अ स 456/16 धारा 379 आईपीसी केसहित कई मुकदमे हैं। जिसमे ढोंढा नट पुत्र स्व मोती नट ,गुड्डू नट पुत्र ढोंढा नट निवासी मैरिटार कोतवाली बांसडीह, टेनी नट पुत्र स्व जुमराती नट निवासी आदर कोतवाली बांसडीह व सुरेश नट पुत्र हीरा नट निवासी घोरौली आमघाट थाना बांसडीह रोड़ हैं।इन लोगो के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही की गई हैं।
रिपोर्ट : के के पांडेय


No comments