एनआरए देगा युवाओं को रोजगार, बजट में वित्त मंत्री का ऐलान
नई दिल्ली। बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट में बड़ा एलान किया। निर्मला सीतारमण ने गैर राजपत्रित पदों के लिए अलग से राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानि नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन करने की घोषण की। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगी।
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी युवाओं को रोजगार देने में अहम भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार पाने के लिए एक टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट कंप्यूटर आधारित होगा जिसके जरिए आवेदकों की अर्हता का परीक्षण किया जाएगा। यह टेस्ट कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट यानि सामान्य योग्यता टेस्ट होगा, जिसके जरिए आवेदकों की भर्ती गैर राजपत्रित पदों के लिए की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इस एनआरए के जरिए हम कुशल और योग्य लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।
नई शिक्षा नीति इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति जल्द ही घोषित की जाएगी। वित्त मंत्री ने शिक्षा के लिए 99,300 करोड़ के बजट का ऐलान किया वित्त मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना शुरू की जाएगी, युवा इंजीनियर्स को इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी। ब्रिज प्रोग्राम के तहत प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में सिखाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि हर जिले में एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए योजना शुरू की जाएगी, निर्विक योजना के तहत लोगों को लोन दिया जाएगा और अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य है।
डेस्क


No comments