रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ शिविर
दुबहर । शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा में पिछले 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन के मौके पर रविवार के दिन महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम एकांकी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगल पांडे विचार मंच के प्रवक्ता समाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व के विकास में निखार लाता है राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में युवा जो जो गतिविधि सामाजिक सरोकारों को लेकर सीखते हैं वह जीवन पर्यंत उनके काम आते हैं इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस की छात्राओं ने जनसंख्या नियंत्रण स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण दहेज उन्मूलन साक्षरता आदि विषयों के संबंध में आस-पास के गांव में जाकर लोगों को जागरूक भी किया । इस मौके पर मुख्य रूप से नितेश पाठक डॉ शिवेंद्र नाथ दुबे विनोद कुमार सरिता, राधा, सांची दुबे ,जेनब ,अदिति दुबे साक्षी श्रीवास्तव शालिनी ,मोनिका ,संचालन सांची दुबे ने किया!
रिपोर्ट:- नितेश पाठक


No comments