मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में मिला 9333 को सेहत का उपहार
बलिया। जनपद में तीसरे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आगाज रविवार को हुआ। इस बावत शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बेदुआं में आयोजित राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारम्भ राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर किया। जबकि ग्रामीण अंचलों में क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया,जिसमें करीब 9333 लोगों की सेहत की जांच व नि:शुल्क दवा आदि उपलब्ध कराई गई।
शहर के नगरीय प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र बेदुआ में मेला में राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया। वेक्टर बार्न के नोडल अधिकारी डॉक्टर जेआर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लगभग 29 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। 17 फरवरी से टीमों द्वारा घर-घर जाकर और स्कूलों पर जाकर माइक्रो प्लान के अनुसार फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 78 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि 02 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च तक लगातार प्रत्येक रविवार को कुल 80 स्वास्थ्य मेले लगाए जायेगें। इस अवसर पर जिला छय रोग अधिकारी डॉक्टर के डी प्रसाद, जिला कुष्ट रोग अधिकारी डॉक्टर एसके तिवारी आदि रहे ।
ये सुविधाएं रही उपलब्ध
मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण के अलावाआयुष्मान भारत योजना के करीब 1203 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाए गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
गड़वार(बलिया)। ब्लॉक प्राँगण में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें प्रभारी चिकित्सक डॉ०सिद्धार्थ सिंह की देखरेख में 76मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दिया गया।वहीँ इस शिविर में 8 आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया।इस मौके पर फर्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार,शिवकुमारी देवी,सुमन सिंह,द्रौपदी,अजय सिंह,धीरेंद्र सिंह,मनोज राम सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीँ चाँदपुर गाँव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी डॉ०देवेन्द्र यादव की देखरेख में 127 मरीजों के जांचोपरांत दवा दिया गया।इस मौके डॉ०कपिल यादव,डॉ०विमलेश पांडेय,फर्मासिस्ट जितेन्द्र बहादुर सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,गरिमा उपाध्याय,जयशंकर,बबिता राज,हरेराम सिंह,विक्रमा यादव,इंदु चतुर्वेदी, विनय रॉय,भाग्यमनी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
जनआरोग्य मेला में कराया लोगों ने उपचार
रतसर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर पर मुख्यमन्त्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन इस माह के तीसरे रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय एवं रतसर खुर्द के ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राकिब अख्तर ने बताया कि प्रचार प्रसार के कारण आज स्वास्थ्य आरोग्य मेले में 540 मरीज देखे गए साथ ही 58 गोल्डन कार्ड भी मौके पर बनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग मेले में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली एवं मरीजों को चेकअप करने के उपरान्त दवाई दी गई। इस मौके पर डा०आर.के.सिंह, डा० सोफिया, डा० देवेन्द्र नाथ यादव,डा० फूलेन्द्र नाथ सिंह, डा० सिद्धार्थ सिंह, बीपीएम आशुतोष सिंह फार्मासिस्ट अरूण कुमार शर्मा, अनिल कुमार,एस.एन.त्रिपाठी,पंचमी राम,लल्लन राम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- धीरज सिंह, पीयूष श्रीवास्तव,धनेश पांडेय


No comments