मनस्थली बच्चों के साथ—साथ प्रशिक्षित हुए अभिभावक
रेवती(बलिया)। मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती में आयोजित पैरेन्टल वर्कशाप, अभिभावकीय कार्यशाला में मोटीवेशनल (प्रेरक) बिलाल अली द्वारा अभिभावकों से रूबरू होते हुए विभिन्न विषयों पर टिप्स दिये गये। जिसमें पेरेंटिंग शैलियों व निर्णय लेने ,बच्चों के आत्म निर्भर होने की क्षमता, सोशल मिडिया व मोबाइल का बच्चों पर इसके लाभ व दुष्परिणाम, स्कूल में तथा घर पर बच्चों में सामान्य जस तय करना आदि के संदर्भ में अभिभावकों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनके विचार सुने तथा उसका जबाब अपने स्तर से देकर संतुष्ट किया ।
उन्होंने चर्चा के दौरान यह भी कहा कि बच्चों के किताब व नंबर से नही उसके अंदर टैलेन्ट का आंकलन कर उसे परखिये । बच्चा स्कूल में पांच लोगों के बीच से घर आता है तो उसके खेलने कूदने से परेशान न हों । उसकी भावनाओं को एक दोस्त की तरह समझने का प्रयास कीजिए । पैरेन्टस व टीचर एक दूसरे का सहयोग करे तो बच्चा निश्चित रूप से अपना लक्ष्य व रास्ता खुद बखुद तय कर लेगा ।
प्रबंधक डाॅ अरूण प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह इस तरह की अभिभावकों की पहली कार्यशाला है । इससे अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी तय करने में काफी मदद मिलेगी । इस मौके पर डाइरेक्ट सुदेश उपाध्याय , समाजसेवी सत्य प्रकाश तिवारी, परिजात, सोनू पटेल, संतोष निगम आदि मौजूद रहे । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने समस्त उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments