सम्मान पाकर गदगद हुए टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिता के विजेता
रेवती(बलिया)। नवजीवन पब्लिक स्कूल रेवती में आयोजित टैलेन्ट सर्च सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सत्र - 4 में सीनियर वर्ग में विशाल वर्मा सैनिक स्कूल घोड़हरा प्रथम, सोफ़ा शमीम मां सरस्वती शिक्षण संस्थान रेवती द्वितीय व अक्षत यादव सैनिक कान्वेंट तृतीय घोषित हुए । इसी क्रम में जूनियर वर्ग में प्रताप कुमार सैनिक कान्वेंट पकहा प्रथम, दीपक पाल वेदमाता गायत्री शिक्षापीठ रेवती द्वितीय तथा मधु कुमार पाल वेदमाता गायत्री शिक्षा पीठ तृतीय घोषित किये गये । बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रेवती शैलेश सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान घोषित प्रतिभागीयों को टाटा स्काई, साईकिल व दिवाल घड़ी तथा शेष 10 , 10 को सांत्वना व मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ने की आपस में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा उतपन्न होगी। बच्चों के अंदर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पठन पाठन के साथ खेलकूद तथा इस तरह की टैलेन्ट प्रतियोगिता से उन्हें और उर्जा मिलेंगी ।
उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों से सभी को प्रेरणा लेकर आगे पुनं पूरी तैयारी के साथ इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने का अनुरोध किया। ग्रमीण परिवेश में इस तरह के प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन मंडल को बधाई व शुभकामनाएँ दी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि शैलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि एस आई परमानंद त्रिपाठी, डाॅ एस बी यादव व मनोज कुमार का क्रमशः आयोजक प्रधानाध्यापक शोहराब आलम, संरक्षक श्याम देव यादव, सोनू पांडेय, शिवम तिवारी, मनीष कुमार, अजीत तिवारी आदि द्वारा डायरी व पेन से सम्मानित किया गया । इस दौरान संतोष केशरी , अजीत बारी , फुदकी उपाध्याय, राम प्रवेश , दिनेश केशरी आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक शोहराब आलम ने उपस्थित समस्त लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments