भांजे संग जा रहा था बाजार ट्रैक्टर के धक्के से पहुंच गया अस्पताल
सिकंदरपुर,बलिया। मनियर मार्ग के खरीद कन्टा के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बिहार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बिहार प्रांत के गजियापुर थाना अंतर्गत मनिया बाजार निवासी सलाउद्दीन मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर में अपने बहन के यहां आए थे। रविवार की दोपहर को बाइक द्वारा अपने भांजे शेख एखलाक के साथ वापस जा रहे थे।
वह जैसे ही खरीद कंटा के समीप मोड़ पर बाइक समेत खड़े थे कि अचानक मनियर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हैं ट्रैक्टर नें धक्का मार दिया, जिससे सलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक लाख को हल्की-फुल्की चोटें आई। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होता देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रिपोर्ट-हेमंत राय


No comments