विहान के आंगन में हुआ एक और सितारे का उदय
बलिया। विहान ग्रुप की सतत चलने वाली यात्रा में मंगलवार का खास रहा। विहान ग्रुप के आसमान में होटल विहान के रूप में एक सितारे का उदय हुआ। जिसका विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच ग्रुप के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस विशेष क्षण के गवाह सियासी, सामाजिक और शिक्षा जगत के अलावा अन्य क्षेत्रों के दिग्गज बनें। उल्लेखनीय है कि विहान ग्रुप द्वारा संचालित विहान होटल के अलावा,विहान विद्यापीठ, विहान समाचार पत्र, विहान डेयरी और विहान मिनिरल वाटर का संचालन किया जाता है।
बता दें कि होटल विहान पूर्णतया आधुनिक सुख—सुविधाओं सुसज्जित है। इसकी विशेषता है कि यहां ठहरने के साथ—साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन और मांगलिक उत्सव के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, एमएलसी, रविशंकर सिंह पप्पू, रामजी गुप्ता, अनिल सिंह, दिनेश पाठक, वीरेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी, गोपाल सिंह, केदार ओझा दुर्गेश पाण्डेय, गुड्डू उपाध्याय, डॉ. किशोर उपाध्याय, डॉ. डी. राय, सुबोध उपाध्यय, नीतिश उपाध्याय, चंदन उपाध्याय आदि रहें। अजय कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट : अजित ओझा
No comments