राजेश बने ब्राह्मण स्वंवसेवक संघ के बिहार के प्रदेश संयोजक
गड़वार(बलिया) ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक आवश्यक बैठक गड़वार में संपन्न हुई ।बैठक में जिलाअध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को बिहार प्रदेश का संयोजक एवं डॉ० अवनीश पांडेय को बिहार प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक अरुण कुमार ओझा कहा कि बहुत कम समय में जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र द्वारा बलिया जनपद में ब्राह्मण उत्थान से संबंधित जो कार्य किए गए उसको देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उनको बिहार प्रदेश का संयोजक बनाया गया है।वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र ने कहा कि जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र के कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो निर्णय लिया गया है निश्चित रूप से बिहार में संगठन को मजबूती प्रदान होगी साथ ही साथ बलिया के लोग आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राज दीपक तिवारी, सुधीर तिवारी, सुनील पांडेय, दयाशंकर तिवारी आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुशी का इजहार किया। बैठक में अरुण दुबे, सत्य प्रकाश ओझा, सरोज दुबे ,राहुल देव पांडेय,अभिषेक पांडेय,रिंकू दुबे ,सत्येंद्र तिवारी, संतोष पांडेय,अजय तिवारी धनंजय मिश्र, सुधीर चौबे विष्णु कुमार मिश्र, जितेंद्र तिवारी, भीम शंकर पाठक, अमितआनंद उपाध्याय, धनेश पांडेय, गोपाल जी पांडेय सहित संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पांडेय ने एवं संचालन संजय पांडेय ने किया।
रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव


No comments