धर्म राजनीति का नहीं आस्था का विषय : नारद राय
दुबहर, बलिया : क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव में सरस्वती पूजा के दौरान चल रहे, श्री राम कथा के आखिरी दिन, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय का मां शारदा भक्त कमेटी के सदस्यों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया! इस दौरान श्री राय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, धर्म आस्था का विषय है, न की राजनीति का कहा कि सरकार देश के विकास से जुड़े मुद्दों के बजाय, दूसरे कार्यों को महत्व दे रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है । किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है । देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। देशवासी रोटी ,कपड़ा, मकान, की बात करते हैं ,तो केंद्र व राज्य की सरकार हिंदू, मुसलमान व पाकिस्तान की बात करती है !कहा कि सरकार धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर देश के विकास के लिए कार्य करें तो बेहतर होगा! गंगा सफाई पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले मां गंगा को टिहरी से मुक्त किया जाए, इसके बाद मां गंगा खुद ही स्वच्छ हो जाएंगी। इस मौके पर प्रवचन कर्ता साध्वी साधना जी ने संगीतमय श्री राम कथा व भजन की प्रस्तुति से सबको झूमने पर विवश कर दिया । इस मौके पर गोलू दुबे ,अनुराग दुबे ,नवनीत, शिवनाथ यादव ,राजकुमार पांडे, परमात्मा नंद पांडे, बलराम यादव ,दिनेश प्रजापति,राजकुमार ,नन्हे दुबे,उमेश दुबे आदि लोग रहे संचालन कुलदीप दुबे ने किया।
रिपोर्ट:- नितेश पाठक


No comments