छात्राओं ने "बेटी बचाओ और वृक्ष लगाओं" के लिए लोगों को किया जागरूक
रेवती(बलिया) शिक्षा क्षेत्र रेवती अंतर्गत कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट की छात्राओं ने शिक्षक राजीव मौर्य की प्रेरणा से *बेटी बचाओ और वृक्ष लगाओं * के लिए लोगों को जागरूक किया । इसके लिए विद्यालय की छात्राओं ने झांकी निकाला तथा नृत्य व नाट्य प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रधान मीनू सिंह, समाजसेवी विजय प्रताप सिंह, जगदीश सिंह ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना करते हुए उनकों अपनी शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रधानाध्यापक रीता गुप्ता, प्रतिभा, निशा सिंह, राजेश गुप्ता, रश्मि आदि अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रही ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments