Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

असलहा के साथ युवक गिरफ्तार

बैरिया(बलिया)  लालगंज पुलिस ने मंगलवार की भोर में क्षेत्र के शिवपुर घाट से बिहार जाते समय संदिग्ध एक युवक को 315 बोर कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है  उसे आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत चालान कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार के भोर में गस्त कर रहे लालगंज चौकी प्रभारी सुनील सिंह अपने हमराहियों के साथ शिवपुर घाट की तरफ गए थे । इसी बीच एक युवक जो पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। युवक को चेक करने पर उसके पास से एक अदद 315 बोर के कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछे जाने पर युवक अपना नाम दिलीप यादव पुत्र कमला यादव निवासी लच्छूटोला बताया। चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि दिलीप शातिर किस्म का अपराधी है और वह बिहार जाने की तैयारी में था कि पकड़ में आ गया जिस पर आर्म्सएक्ट की कार्यवाई कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।


रिपोर्ट : बी चौबे

No comments