Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निष्ठा के प्रशिक्षण के प्रथम चरण का हुआ समापन



गड़वार(बलिया) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा  विद्यालय प्रमुखों व अध्यापकों के समग्र उन्नति के लिए चलाए जा रहे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय पहल(निष्ठा) के प्रथम चरण का समापन स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पटेल ने 150 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।पाँच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में शिक्षा क्षेत्र गड़वार के कुल 150 शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।के.आर.पी. ज्ञानेंद्र यादव,भूपेंद्र मिश्रा, अंजनी कुमार मुकुल व कन्हैया राम ने प्रशिक्षण दाता के रूप में रहे तथा एस. आर.पी.के. रूप में राजेश कुमार मिश्र रहे।इस अवसर प्राथमिक शिक्षक संघ के गड़वार इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय,डॉ०अभिषेक पाण्डेय, शाहनवाज खान,ज्योति प्रकाश चौहान,राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments