Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिये की लौ से लगी आग से चार परिवारों का आशियाना खाक


रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के दतहां पूर्वी गांव में सोमवार की रात दिये की लौ से लगी आग से चार परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया ।
शान्ति देवी पत्नी स्व कन्हैया यादव के परिवार के सदस्य प्लानी की झोपड़ी में सोये हुए थे। रात 11 बजे घर में जल रहे दिये पर अचानक बिल्ली के कूदने से झोपड़ी में आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई । परिवार के लोग किसी तरह भाग कर बाहर आये तब तक आग अगल बगल के घरों में फैल गया । गांव वालों के लाख प्रयास के बावजूद शान्ति देवी , राजाराम यादव, सुग्रीव यादव व कमलेश यादव चार लोगों के आधा दर्जन रिहायशी घर सहित गृहस्थी का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया । इस दौरान शान्ति, कमलेश व राजनायण यादव के शौचालय के लिए मिला 1200 ,1200 हजार रूपये भी जल कर नष्ट हो गया । प्रधान राकेश यादव द्वारा तत्कालिक सहायता के रूप में पीडितों के लिए भोजन की ब्यवस्था की गई है।



रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments