Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर किया स्वागत



रतसर(बलिया) शनिवार को जनपद में पधारे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पचखोरा चट्टी पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत से अभीभूत नरेश उत्तम भी गर्मजोशी से सभी से मिले।एक एक कार्यकर्ताओं से परिचय लिया और संगठन की मजबूती के लिए  एकजूट होकर कार्य करने का  आह्वान किया। कहा कि सभी प्रदेश सरकार की नाकामियों से आमजन को परिचित कराते हुए आमजन की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़े।इस अवसर पर अनिल गुप्ता, अखिलेश यादव, अरविंद यादव, राधारमण तिवारी, कपिल देव, मुन्ना यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र विजय यादव, सुशील शुक्ला, विजय यादव, विनोद गोंड़, अभिषेक यादव, शिवजी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।


रिपोर्ट : धनेश पांडेय

No comments