हनुमान मंदिर से सोने की मुकुट, खड़ाऊ सहित सबकुछ चोरी, ग्रामीणों ने लगाई जाम
चिलकहर(बलिया) क्षेत्र के सलेमपुर सिंघई मार्ग स्थित हनूमान मंदिर पर सोमवार की रात चोरो लाखो रूपयो के कीमती सामान पर सोमवार की रात हाथ साफ कर दिया गया जिससे आक्रोशित लोगो ने मंगलवार सुबह सडक जाम कर दिया घण्टो अफरा तफरी का माहौल रहा।
बर्रेबोझ हनूमान मंदिर का दरवाजा खोलकर दान पत्र,सोने का मुकुट,सोने का खड़ाऊं समेत कीमती सामान चोर उठा ले गये जिसकी जानकारी होते ही हनूमान भक्त आक्रोशित होकर सलेमपुर सिंघई मार्ग को मंगलवार को दस बजे से लेकर 11:30 बजे तक जाम कर दिया।यह जानकारी मिलते ही प्रशासन अमला हरकत मे आया व मौके पर जाकर लोगो को समझा बूझाकर शांत किया।लगभग डेढ़ घण्टे बाद जाकर जाम समाप्त हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत संजय यादव सहयोगियो संग मौके पर पहुचे तो उपजिलाधिकारी रसड़ा विपीन जैन व रसड़ा पुलिस भी फोर्स संग जाम स्थल पर पहुची जहां पर आक्रोशित लोग रसड़ा कोतवाल के प्रति काफी व्यथित थे।बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस नही आयी न ही कोतवाल किसी की बात सून रहे थे।जब सड़क जाम हो गया तो सभी लोग दौड़े चले आये।उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने व जल्द चोरो का पकड़ने का आश्वाशन दिया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।उपस्थिति लोगो मे हरिहर यादव,नमोनारायण सिंह,सत्यप्रकाश सोनू,हरीन्द्र सिंह,राजाराम चौहान,समेत सैकड़ो की संख्या मे महिलायें भी रही।वहीं जाम समाप्त कराने मे जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने बुद्धिमता दिखायी।
रिपोर्ट : संजय पांडेय


No comments