बाबा धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ
बैरिया (बलिया): संत शिरोमणि श्री श्री 1008 पशुपति नाथ बाबा के जन्म स्थान शुभनथही स्थित बाबा धाम परिसर में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। संत शिरोमिण विनय ब्रह्मचारी जी के निर्देशन में श्रद्धालु बाबा धाम से सती घाट बहुआरा गंगा तट पर पहुंचा। जहां से पवित्र गंगाजल भरकर श्रद्धालु वापस बाबा धाम परिसर लौटे।
उक्त कलश यात्रा में विनय ब्रह्मचारी जी के अलावा ध्रुवजी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तारकेश्वर मिश्र, पूर्व प्राचार्य गंगाराम चौबे, अशोक मिश्र, विजय चौबे, सत्यप्रकाश मिश्र, अशोक पांडेय, भोला मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इस यज्ञ का समापन आगामी 22 फरवरी को होगा। इस आयोजन में अनेक ख्यातिलब्ध संत व कथा वाचकों के अलावा दर्जनों प्रख्यात संत भी संत शामिल होंगे। ध्रुवजी महाराज ने क्षेत्रीय लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।रिपोर्ट : बी चौबे


No comments