Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाबा त्रिवेणी दास पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा का आयोजन




बैरिया(बलिया): संत सेवा आश्रम जमीन बढ़ी भगवानपुर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा त्रिवेणी दास की 23वीं पुण्यतिथि पर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विनय ब्रह्मचारी, बालक बाबा, राधाकृष्ण ब्रह्मचारी, राम भद्राचार्य आदि महात्माओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। संत सेवा आश्रम के संचालक संत दास जी ने संत महात्माओं को ससम्मान विदा किया।


रिपोर्ट : बी चौबे

No comments