336 पेटी अवेध अंग्रेजी शराब के तस्कर गिरफ्तार
बैरिया (बलिया): उत्तर प्रदेश से पार बिहार में गिरफ्तार। जी हां, हम बात कर रहे हैं अवैध अंग्रेजी शराब की, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से तो अक्सर पार हो जा रही है किंतु बिहार में जाकर शराब तस्कर गिरफ्तार हो जा रहे हैं और शराब बरामद हो जा रही है।
ताजा घटना रविवार की देर शाम की है, जहां जयप्रभा सेतु पर बिहार साइड में बलिया मोड़ के पास 336 पेटी अंग्रेजी शराब लदा ट्रक बिहार की मांझी पुलिस ने पकड़ा। ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के बाद ट्रक के साथ चल रही क्रेटा कार उसमें सवार चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। हरियाणा निर्मित उक्त शराब की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि एक ट्रक पर 336 पेटी अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश के मांझी घाट अवस्थित जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार के सीवान तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था कि एक मुखबिर ने जयप्रभा सेतु के रास्ते तस्करी का शराब जाने की सूचना बिहार की मांझी पुलिस को दी। मांझी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ट्रक को रोका। जिसमें जांच करने पर 336 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। ट्रक के साथ चल रही कार को भी पुलिस ने उस समय पकड़ लिया, जब ट्रक पकड़े जाने के बाद पुल के कार घुमाकर उत्तर प्रदेश सीमा में भागने का प्रयास किया। गिरफ्तार लेगों में हरियाणा निवासी सतीश सिंह के अलावा सीवान निवासी सतीश, शत्रुघ्न राय व सहित चार लोग शामिल हैं जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
क्षेत्रीय लोग यूपी से शराब पार होने व बिहार पुलिस द्वारा पकड़ जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
रिपोर्ट : बी चौबे


No comments