39 हजार स्टेशन मास्टर राष्ट्र कोष में देगे 21 करोड़ रुपये
-तीन माह तक अपना एक दिन का वेतन राष्ट्र के नाम, स्टेशन मास्टर
बलिया। कोरोना से निपटने के लिए स्टेशन मास्टरों ने तीन माह तक एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। लोगों को एक गणतव्य से दुसरे स्थान तक पहुंचाने में अपनी ड्यूटी निभाने वाले स्टेशन मास्टरों ने करोना से लड़ रहे भारत को मजबूत करते हुए 21 करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निणर्य लिया है। इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया। उन्होने कहा कि आज पुरा संसार कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है। व मानव जीवन के अस्तित्व पर प्रश्र चिन्ह खड़ा हो गया है। सारे संसार की अर्थव्यवस्था खराब हो गया है। जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री लॉकडाउन का घोषण कर दिए है। प्रधानमंत्री के अह्वान पर सारा राष्ट्र लॉकडाउन की स्थिति में है। सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालय व प्रतिष्ठान बंद है। तथा सभी कर्मचारी और जनता अपने-अपने घरो में है। इसी संदर्भ मेें यात्री टे्रेनों को 14 अप्रेल तक के लिए बंद कर दिया गया है। तब भी रेलवे के कर्मठ कर्मचारी माल गाडिय़ों के संचालन हेतु अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि सभी स्टेशन मास्टर साथी लगातार 24 घंटे स्टेशन पर रह कर माल गाडिय़ो का संचालन कर रहे है। जिससे कि अति आवश्यक समाग्री का वितरण निर्बाध गति से होता रहे। ऐसे समय में हमारे स्टेशन मास्टरों के संगठन ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया है कि भारतवर्ष के लगभग 39 हजार स्टेशन मास्टर अपना एक दिन का तीन माह तक जो लगभग 21 करोड़ रुपये को राष्ट्र के नाम समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष मे अपने सेवेच्छा से अर्पण करेंगे उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है। जब-जब देश में संकट आया है। हमारे स्टेशन मास्टर साथियों ने संकट से उभरने में राष्ट्र का कंधे से कंधे मिला कर साथ दिया है। जबकि स्टेशन मास्टर को किसी भी प्रकार का रिस्क एलाउंस या तनाव भत्ता नहीं दिया जाता है। यहा तक कि हाल ही में सरकार के द्वारा इन्हे 50 लाख रुपए इश्योरेंस पॉलिसी में भी शामिल नहीं किया गया है। स्टेशन मास्टर अपने परिवार की परवाह किए बगैर हर विषम परिस्थितियों में देश सेवा के लिए तत्पर रहते है। हमने यदि कोई विरोध प्रदर्शन जेसे भूख हड़ताल भी किया है। तो अपना कार्य करते हुए व गाड़ी का चक्का बिना रुके कार्य करते हुए शासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास को लेकर किया है। हम यह कोई बहुत बड़ा कार्य नहीं कर रहे है। परंतु यह छोटी सी राशि राष्ट्र के काम जरुर आएगी। ऐसा हमे भरोसा है।
इस मौके पर राजू राय, शशिकांत, मनोज तिवारी सुनील कुमार मैजूद रहे।
रिपोर्ट : डेस्क
No comments