Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दहेज हत्या से संबधित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा दहेज हत्या से संबधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

क्षेत्र के सोनबरसा परसिया गांव में रविवार की सुबह 22 वर्षीय पुतुल देवी पत्नी रोहित यादव का घर में पंखा के हुक में दुपट्टा से लटका शव पाया गया था। 

मृतका की माता उर्मिला देवी निवासी गांव  छोटका ब्रम्हपुर थाना भगवानपुर जिला छपरा (बिहार) ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि छः महिने पूर्व मेरी पुत्री पुतुल देवी की शादी रोहित यादव से हुई थी। शादी के बाद से मेरी बेटी को दहेज के लिए सास चंद्रावती देवी, ननद रूबी देवी तथा देवर द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर मेरी बेटी फांसी लगाकर मर गई। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित की गई थी। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रेवती कस्बा के बीज गोदाम तिराहा से वांछित सास चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुनीत केशरी

No comments