एपेक्स स्कूल में स्वामी विवेकानंद की मनी जयंती
गड़वार(बलिया) एपेक्स स्कूल,बभनौली गड़वार में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आध्यात्मिक गुरु और आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया । उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने भी पुष्पार्चन किया। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, अंग्रेजी तथा हिंदी भाषण और अपने गीतों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद को याद किया तथा उनके पद-चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता एवं उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन,स्वामी रामकृष्ण परमहंस के प्रति निष्ठा तथा अनेक दृष्टांतों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments