Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन के धक्के से मजदूर घायल


सिकन्दरपुर(बलिया)बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के टोला के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्का से 35 वर्षीय साइकिल सवार मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र शिवजतन पंदह गांव के समीप एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है।वह रोजाना सायकिल द्वारा घर से भट्ठा पर काम करने जाता और वापस आता था।शनिवार को दोपहर में वह साइकिल द्वारा भट्ठा पर से वापस अपने गांव जा रहा था।वह जैसे ही घुरी बाबा के टोला के आगे बढ़ा की किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया।जिससे सायकिल सहित सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूप से घायलहो गया। इस दौरान धक्का मारने वाला चालक अपना वाहन लेकर मौक़े से भाग गया।इस दौरान सड़क पर लोगों का आना जाना लगा रहा, किन्तु किसी ने भी मानवता वश राकेश को इलाज हेतु अस्पताल नहीं भिजवाया।करीब 20- 25मिंट बाद राकेश के गांव के ही कुछ युवक वहां से गुजर रहे थे जिनकी निगाह उस पर पड़ गई और इलाज हेतु उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments