ना कोई मास्क ना ही सेनेटाइजर, कैसे होंगे सुरक्षा के उपाय
बांसडीह, बलिया : चीन से शुरू हुए लगभग 117 देशों के लोगो को अपने आगोश में ले लिया है वही भारत मे भी केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर तरह - तरह से बचने के लिए उपाय बता रही हैं।तथा आम जन तक संदेश दे रही है। वहीं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी चीज उपलब्ध नही है। न हाथ धोने की ब्यवस्था हैं न मास्क , सेनेटाइजर। हालांकि सरकार ने कोई कमी नही रखी है।लेकिन बाँसडीह में मास्क वैगरह न पहुंचना खतरे से खेलना दिख रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मास्क लगाना हर कोई के लिये आवश्यक नही है।परंतु अस्पताल में इसकी आवश्यकता जरूर है।जिसकी उपलब्धता नही है। यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के तिवारी ने बताया कि अभी तक कुछ नही पहुँचा हैं। देखे आजकल में संसाधन पहुचने की उम्मीद हैं।नगर पंचायत से लेकर ग्राम सभाओं तक कोरोना से बचने की ब्यवस्था नही है। जबकि ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायो में सरकार ने सारी बवस्थाओ को दे रखा है।
रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय
No comments