Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आम जनता के हित के लिये कार्य कर रही हैं सरकार: भाजपा जिलाध्यक्ष



बांसडीह, बलिया : प्रदेश सरकार द्वारा बांसडीह विधानसभा में तीन वर्ष की उपलब्धियों के बारे में  शुक्रवार को तहसील सभागार में जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ बिना भेदभाव के आम जनता के हित के विकास कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने बांसडीह विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यो के बारे में बताया।
 जिलाध्यक्ष ने बताया की सरकार ने बलिया जनपद के किसानों का 265 करोड़ रूपयो का कर्ज माफ किया गया हैं। जिसमें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में 9501 किसानों का 38 करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया गया हैं। बांसडीह विधानसभा के सभी विद्युत उपकेन्द्रो से बीस घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही हैं। भारी बरसात व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिये सूची प्रशासन द्वारा भेजी गयी हैं, स्वीकृत होते ही मुआवजा दिया जायेगा। एसडीएम दुष्यंत मौर्या ने विधानसभा में पीएम आवास, सामूहिक विवाह योजना, आदि अन्य विकास कार्यो के बारे में बताया।
 इस दौरान तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, बीडीओ  रंजीत कुमार रामजी सिंह, प्रयाग चौहान, अशोक यादव, प्रतुल कुमार ओझा, प्रमोद सिंह, दिनेश तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, शेतांशु गुप्ता, राजेश सिंह, अरूण सिंह, चन्द्रशेखर सिंह आदि थे।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments