Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नहीं रहे ग्राम पंचायत मुड़ियारी के पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति



मनियर, बलिया : थाना क्षेत्र एवं बाँसडीह ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ियारी  के पूर्व प्रधान एव प्रधान पति शंभू सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बब्बन सिंह का निधन सोम-  की रात करीब 12:00 बजे हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मुड़ियारी स्थित दह ताल किनारे मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि इकलौता पुत्र गौरव सिंह उर्फ मंटू सिंह ने दिया। वे अपने पीछे पत्नी प्रधान कलावती सिंह, पुत्र गौरव सिंह, पुत्री निधि एवं प्रियंका  सहित पूरा परिवार छोड़कर चल बसे।

 बताते चलें कि शंभू सिंह सन् 2005 से 2010 तक प्रधान पद पद रहे इनके पिता स्वर्गीय बब्बन सिंह 1990 से 1995 तक प्रधान रहे एवं इनकी धर्मपत्नी कलावती सिंह वर्तमान में प्रधान है।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments