Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इलाज के दौरान कल इरफान खान आज ऋषि कपूर का निधन


रसड़ा (बलिया) वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच फिल्मी जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को सुबह 9 बजे अलविदा कह दिया। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 साल के ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार कि रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन महज 24 घंटे के अंतराल में हुआ है। यह महज एक तरह से संयोग ही है कि बीमारी से लेकर मौत और कैंसर के इलाज तक में उन दोनों के बीच काफी समानताएं देखी गईं।
दरअसल, ऋषि कपूर और इरफान खान का एक दिन के अंतराल पर निधन कई मायनों में एक अजीब संयोग ही है। दोनों दिग्गज अभिनेताओं की मौत कैंसर की वजह से हुई है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ऋषि  कपूर और इरफान खान दोनों को कैंसर हुआ था और साल 2018 में विदेश जाकर इसका इलाज करवाया था। ऋषि कपूर जहां अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर साल 2019 के सितंबर में भारत  लौटे थे, वहीं लंदन से इलाज करवा कर इरफान खान फरवरी 2019 में भारत आए थे।
गुरुवार को चार बजे चंदन बाडी श्मशान मे अंतिम संस्कार में पहुंचे नीतू कपूर ,आलिया भट्ट ,राजीव कपूर ,रणधीर कपूर, अभिषेक बच्चन सहित 19 लोग अंतिम संस्कार में शामिल ।
थोरी देर में अंतिम संस्कार


रिपोर्ट : पिन्टू सिंह

No comments