Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

corona effect : बीसीडीए के अध्यक्ष ने दवा दुकानदारों को लिखा मार्मिक पत्र




प्रिय साथियों,
दवा व्यापारी अपनी जान पर खेल के जनता के लिए दवा उपलब्ध करवा रहे हैं. मरीजों को लाइन लगवा रहे हैं.दुकान से सामने रंग से गोले बना कर मरीजों और परिजनों से उचित दूरी बना कर खड़े होने को कह रहे हैं. जिससे उन लोगों का कोप भाजन दवा व्यापारी ही बन रहा है वो लोग अनमने और नाराज हो रहे है। कुछ लोग वीआईपी होने का दंभ दिखा कर बिल्कुल नजदीक आ कर जल्दी दवा देने का दबाव बनाते हैं. दवा व्यापारी उस दबाव को भी विनय पूर्वक वहन करता है। प्रशासन और अधिकारी गण दौरे करके दवा व्यापारी को भीड़ न लगाने की चेतावनी देते हैं. मरीजों को गोलो में खड़े करने का आदेश देते हैं और साथ ही व्यापारी दवाओं की होम डिलिवरी भी कर रहे हैं। व्यापारी के कर्मचारी कम आ रहे हैं. पीछे से दवाओं कि आपूर्ति भी बाधित है और उनकी सराहना करने की बजाय उनपर कालाबाजारी का आरोप लगा के  उन्हें बदनाम किया जा रहा है।


सुबह सुबह जब एक व्यापारी दुकान के लिए बाहर निकलता है तो पूरे घरवाले चिंतित रहते है कि इसके कारण #corona_virus घर पर ना आ जाए, क्योकिं वो भी न्यूज देखते है और समझते हैं कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद इस संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा  दवा व्यापारियों को ही है. क्योंकि एक तो इनके पास मरीज ही आते है और इनके पास बचाव के समुचित साधन भी नहीं है।
इसके बाद भी दवा व्यापारियों के हिस्से बदनामी ही आती है।
मास्क और सेनेटाइजर जैसी आज की आवश्यक सामग्री दवा व्यापारी बिना आय के न्यूनतम मूल्य पर जनमानस को उपलब्ध करा रहे हैं।
      आप सभी से भी निवेदन है कि कृपया कर दवा व्यापारियों को अपशब्द न बोले तथा उनका सम्मान करे।क्योकि आपके विपरीत परिस्थितियों में सबसे ज्यादा साथ भी व्यापारी ही देते हैं।
साथ ही साथ प्रशासन व पत्रकार बंधुओं से नम्र निवेदन है कि वो व्यापारियों को प्रोत्साहित करें।
इसके अलावे व्यापारी बंधुओं से भी अपील है कि अपना खरीदी मे मजदूरी व भाड़ा जोङकर अपना उचित मुनाफा रखकर बाजारों में दवाओं की आपूर्ति करें। किसी की मजबूरी का फायदा न उठाए।

                          आपका
                 आनंद कुमार सिंह
     अध्यक्ष, बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऐसोसिएशन







रिपोर्ट  धीरज सिंह

                                                                       


                                            

No comments