Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

23 मई का राशिफल: इन राशि वालों की लापरवाही बिगाड़ सकती है इनकी सेहत



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम में बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आपको कोई परेशानी है तो आप आराम से बात कर सकते हैं। उग्र होने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आज कोई अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। मुमकिन है जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप अच्छा महसूस करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आज आप चैन की सांस लेंगे। लंबे समय से जिस कर्ज से आप परेशान हैं आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता उच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप वह काम करेंगे जिससे आपको खुशी मिलती हो।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए। यदि आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ रही है तो आप ऑनलाइन क्लासेज का लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर कोई परेशानी आ रही है तो आज आपको राहत मिल सकती है। आप बस अपना काम ध्यान से करें। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी कई रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से आप सहायता भी कर सकते हैं। इस तरह के नेक कार्य करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आज घर के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक ना रहे। बेहतर होगा कि आप खुद को शांत रखें। उचित समय आने पर ही अपना पक्ष रखें। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। काम का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रह सकता है। वहीं व्यापारियों के हाथ निराशा लगेगी। यदि आप कॉस्मेटिक, कपड़े या लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी मिलने में विलंब होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप धैर्य से काम लें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा अन्यथा हाथ में आया हुआ कोई बड़ा ऑर्डर वापस जा सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका अच्छा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। बेहतर यही होगा कि आप इस तरह के फैसले जल्दबाजी में ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से कोई मांग करते हैं तो मुमकिन है कि वे आपकी इस मांग को पूरा करें। आप बस पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका काम कुछ आगे बढ़ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। हालांकि कोई भी बड़ा काम करने से अभी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज खर्चे होंगे लेकिन धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। इसके अलावा आज आप अपने किसी मित्र को कुछ पैसे उधार भी दे सकते हैं। परिवार में विवाद से बचें। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो घरेलू कलह बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों की भावनाओं का आदर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कोई भी कागजी काम करते समय आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। किसी तरह की बहानेबाजी ना करें और ना ही अपने उच्च अधिकारियों से झूठ बोलें अन्यथा आप अनचाही परेशानियों को न्योता दे सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। आपको कोई छोटा-मोटा आर्डर मिल सकता है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। जल्द ही आपके काम में रफ्तार देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आपके व्यवसायिक और निजी जीवन में जो परेशानियां चल रही थीं, आज उनके दूर होने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके रिश्तो की तो आज आप अपने परिजनों की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे जिससे एक बार फिर रिश्तों में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। आपको इस बात से सबक लेने की जरूरत है कि आप भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़े। काम की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरे हुए रहेंगे। आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जाता है तो सबके साथ मिलकर काम करने की आपकी खूबी के कारण समय पर आपके सारे प्रोजेक्ट्स पूरे हो जाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आपका कारोबार विदेशी सप्लाई पर निर्भर है तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक तौर पर कुछ सुधार संभव है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज आप पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान दें। इससे आपको शांति मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को आज पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी आर्थिक लेनदेन न ही करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको न मिले। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। हो सकता है गुस्से में वे आपको कुछ ऐसा कह जाएं जिसकी आपको उम्मीद न हो।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत को लेकर आपकी लापरवाही आने वाले समय में किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। याद रहे स्वस्थ रहकर ही आप जीवन में सफल हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति आपका जोश और उत्साह देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। व्यवसायिक मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कम होंगे हालांकि जिस आर्थिक मुनाफे की आप उम्मीद कर रहे हैं वो आज आपको नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज जीवनसाथी के साथ आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक







डेस्क

No comments