Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

24 घंटे में रिकॉर्ड 7 हजार से ज्यादा संक्रमित, महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार, पूर्व सीएम भी पॉजिटिव

 

  • तस्वीर लखनऊ की है। उत्तरप्रदेश में पिछले दिनों मजदूरों के लौटने के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संदिग्धों के सैंपल ले रहे हैं।तस्वीर लखनऊ की है। उत्तरप्रदेश में पिछले दिनों मजदूरों के लौटने के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संदिग्धों के सैंपल ले रहे हैं।

  • सरकार के मुताबिक, देश में संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर 41.28% हुई, रविवार को 3283 मरीज ठीक हुए
  • केंद्रीय सशस्त्र बलों में 15 दिन में कोरोना के मामले दोगुना हुए, 1180 संक्रमित जवानों में से 60% स्वस्थ हो गए
  • देशभर में 29 लाख 421 सैम्पल की जांच, पिछले 5 दिन से रोजाना एक लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हजार 533 हो चुकी है। रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 7 हजार 110 संक्रमित मिले और 3283 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3041 नए मरीज सामने आए। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 41.28% हो गई है।



तमिलनाडु में 765, दिल्ली में 508, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 294, राजस्थान में 286, उत्तरप्रदेश में 251, प. बंगाल में 208, बिहार में 180, कर्नाटक 130 और उत्तराखंड़ में 73 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। बीते 24 घंटे में 439 संक्रमित और बढ़े हैं, लेकिन ये किन राज्यों से हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 31 हजार 868 संक्रमित हैं। इसमें से 73 हजार 560 का इलाज चल रहा है, 54 हजार 440 ठीक हुए हैं और 3867 की मौत हुई है।
सशस्त्र बलों में 60% संक्रमित जवान स्वस्थ हुए
केंद्रीय सशस्त्र बलों में 15 दिन के भीतर संक्रमण के मामले दोगुना होकर 1180 हो गए। हालांकि, कोरोना से सबसे ज्यादा रिकवरी रेट सशस्त्र बलों के जवानों का ही है। अब तक 60% जवान कोरोना को मात दे चुके हैं। बीएसएफ के 400 से ज्यादा संक्रमितों में से 286 ठीक हो गए। इसी तरह सीआरपीएफ में 359 केस मिले, इनमें से 220 स्वस्थ हो गए। इस बल में 2 मरीजों की जान गई। इसके अलावा सीआईएसएफ के 184 में से 116, आईटीबीपी के 189 में से 121, एसएसबी के 41 में से 9 जवानों ने कोरोना को हराया।

संक्रमण से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा
गुजरात के वडोदरा में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए संभावित लोगों को बीमारी से बचाने के लिए होम्योपैथी की दवा बांटी गई। एक महीने पहले शहर के करीब 18 लाख लोगों को होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 दवा दी गई। यह सर्दी-जुकाम की दवा है। सकारात्मक परिणाम मिलने पर महीने भर बाद इसकी 46 हजार डोज बांटी गईं। सोशल मीडिया में इसे कोरोना की दवा बताया जा रहा है। हालांकि कुछ जानकार इसे हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की तरह संक्रमण से बचाने में मददगार मानते हैं।

केंद्र के मुताबिक, रविवार तक देश में 29 लाख 43 हजार 421 सैम्पल की जांच की गई। इनमें पॉजिटिव केस मिलने की दर 4.4% है। 19 मई से देश में हर दिन एक लाख से अधिक सैम्पल की टेस्टिंग हो रही है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और बिहार में संक्रमण ज्यादा है। हालांकि, सबसे ज्यादा टेस्टिंग दिल्ली में और सबसे कम बिहार में हो रही है। दिल्ली में हर 10 लाख आबादी पर 8330 और बिहार में सिर्फ 512 लोगों की जांच हुई।
टॉप-10 राज्यों में हर 10 लाख आबादी पर कहां कितने टेस्ट
राज्यजांच
महाराष्ट्र2976
तमिलनाडु5249
गुजरात2621
दिल्ली8573
राजस्थान3934
मध्यप्रदेश1615
उत्तरप्रदेश968
प.बंगाल1337
आंध्रप्रदेश5610
बिहार512
अपडेट्स...
  • रेलवे ने अब तक 2818 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाईं। इनमें से 565 ट्रेन रविवार को चलाई गईं। 2253 सफर पूरा कर चुकी हैं। 60 ट्रेन और चलाई जानी हैं।
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अगले एक साल तक अपने वेतन में से 50 हजार रुपए पीएम केयर्स में दान करेंगे।
  • उत्तराखंड में संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने सभी 13 जिलों को ऑरेंज जोन में रखा है।


बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में हर दो सीट के बीच वाली सीट पर क्रॉस लगा दिया गया है, ताकि लोग उस पर न बैठें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख
केस
23 मई6665
22 मई6570
19 मई6154
21 मई6025
20 मई5547
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6665: यहां रविवार को 294 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की जान गई। बुरहानपुर में 58, भोपाल में 50, इंदौर में 75, उज्जैन में 22, नीमच में 30 और जबलपुर में 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदौर मरीजों की संख्या के लिहाज से देश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां कुल 3008 संक्रमित हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 50231: यहां रविवार को रिकॉर्ड 3041 नए मरीज मिले और 58 संक्रमितों ने दम तोड़ा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 1196 लोग ठीक भी हुए। आज सामने आए नए मरीजों में 87 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में 4 लाख 85 हजार 623 लोगों को घरों में और 33 हजार 545 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन किया गया है।


तस्वीर मुंबई के दहिसर नाका की है। ये प्रवासी अपने गांव-शहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। धूप से बचने के लिए एक छाते के नीचे 4 से 5 लोग बैठे हैं।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 6268: यहां रविवार को 251 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 6 मरीजों ने जान गंवाई। पिछले 6 दिन में 1200 से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। अचानक यह बढ़ोतरी प्रवासी मजदूरों की वजह से हुई। शनिवार तक राज्य में 1423 प्रवासी संक्रमित पाए गए। फिरोजाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में 1-1 मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 161 हो गया। 


यह तस्वीर प्रयागराज स्टेशन की है। ये प्रवासी स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर से यहां पहुंचे हैं और बस से अपने गांव जाने के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

  • राजस्थान, संक्रमित- 7028: यहां रविवार को 286 संक्रमित बढ़े। इनमें जयपुर में 78, नागौर में 47, जोधपुर में 35, राजसमंद में 24, अजमेर में 22, उदयपुर में 21 जबकि बाड़मेर, भीलवाड़ा और भरतपुर में 6-6 पॉजिटिव मिले। जयपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ में एक-एक संक्रमित की मौत भी हुई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 163 हो गया है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 13418: यहां रविवार को 508 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 30 लोगों ने दम तोड़ा। तिहाड़ जेल में एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला। राजधानी में बीते 5 दिन से रोजाना 500 से 600 संक्रमित बढ़ रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने 117 निजी अस्पतालों को 20% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने के लिए कहा है। 


तस्वीर नई दिल्ली की है। यहां लॉकडाउन के बावजूद ईद से एक दिन पहले शनिवार को खरीदारी करने के लिए बाजार में लोगों की खासी भीड़ी रही।

  • बिहार, संक्रमित- 2574: यहां रविवार को 180 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से कटिहार में 38, बांका में 20, रोहतास और पूर्वी चंपारण में 11-11, बेगूसराय में 9, मुंगेर में 6, मधुबनी, गोपालगंज और नालंदा में 3-3, खगड़िया, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद में 2-2, जबकि जेहानाबाद, नवादा और अरवल में 1-1 मरीज मिला।साभार- डीबी






डेस्क


No comments