Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

25 मई का राशिफल: इस राशि वाले रखें आज अपना विशेष ध्यान ख्याल




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपकी अच्छी कमाई हो सकती है लेकिन निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। आज आप खुद को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता का भी अनुभव होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए आज आप अपनी मनपसंद चीजों को करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी तारीफ होगी। कुछ मामलों में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी से भी बातचीत करते समय ध्यान रखें। अगर आप अपनी ज़ुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक




वृषभ (अप्रैल19 से मई19):

आज पिता से आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी का अस्थिर बर्ताव आज आपका दिन बिगाड़ सकता है। आप दोनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके काम में भी तेजी आएगी। आज काम का बोझ आज कुछ अधिक रह सकता है जिस कारण आप दिनभर काफी व्यस्त रहेंगे। शाम को संगी साथियों के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के बीच प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। आप अपने प्रतिद्वन्द्वियों को आज अपने काम से मुंह तोड़ जवाब देंगे। साथ ही आपके वरिष्ठ भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। हालांकि आज उधार देने से बचें। कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है इसलिए आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। आज वाद विवाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। शराब का सेवन न करें, खासतौर पर जब आप रात को गाड़ी चला रहे हों। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलने से आज आप बहुत खास महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें। साथ ही आपकी फिजूलखर्ची की आदत आज आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने खाली समय में कोई ऐसा काम करें जिससे आपको बेहतर महसूस हो, नहीं तो नकारात्मक सोच विचार आपके मन में घर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने फैसले सोच समझकर लें। आज आपका कोई दोस्त आपको गलत समझ सकता है। बेहतर होगा आज जो भी बोलें बहुत ही नापतोल कर बोलें, नहीं तो आपका कहा आज आपके खिलाफ जा सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। व्यापार में कोई परिवर्तन हो सकता है, इससे जुड़ी छोटी सी यात्रा भी आज आप कर सकते हैं। आज चीज़ें आपके पक्ष में नज़र आ रही हैं। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रिय आज कुछ उखड़े हुए रहेंगे। आज उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने खाली समय का सदुपयोग करें ताकि आपको कुछ फायदा हो। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है जिसे आप समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव कम होने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आपके जरूरी कार्यों में बाधा आ सकती है। नौकरी में कुछ परिवर्तन संभव है। आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आप अपने सभी पारिवारिक कर्ज खत्म करने में कामयाब होंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें, आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपके पिता से कुछ अनबन हो सकती है। आप उनकी बात भलीभांति सुनें और अपना बर्ताव ठीक रखें। जीवनसाथी से छोटी सी बात पर खटपट हो सकती है लेकिन बाद में सब कुछ शांत हो जाएगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा घर से बाहर निकलने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहेगा। आज आप अपने शौक मौज पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो आपको शांति और होशियारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसा कमाने का नया मौका आपको मिल सकता है। पिता के सहयोग से भी आज आपको आर्थिक मुनाफा होगा। व्यर्थ की चिंता छोड़ आप बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आप दिनभर काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बनेगी। इस राशि के बुजुर्गों को आज सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। आज आपके जीवनसाथी काफी उदास रहेंगे। हो सकता है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। अपने वैवाहिक जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं का भी समझना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। बेहतर होगा आज ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। अपने सहकर्मियों की गलतियां निकालकर कहीं न कहीं आप अपनी छवि बिगाड़ रहे हैं, बेहतर होगा आप किसी भी तरह के गॉसिप में न ही पड़े।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वाद विवाद कलेश का कारण बन सकता है इसलिये इससे बचें और याद रखें इससे किसी को जीत हासिल नहीं होती। दांपत्य जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गलतफहमियां पैदा करेगा। अपने रिश्ते की नींव को मजबूत रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अपना भरोसा बनाकर रखना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आएंगी इसलिए बेहतर होगा आप इन्हें अभी टाल दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, पैसे से जुड़े कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आज आप उधार भी ले सकते हैं। आज आप ऐसे काम करेंगे जिससे आपकी सेहत में सुधार जरूर आएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:40 तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और आप अपने जरूरी कार्य निपटा सकेंगे। कुछ धन आप अपने शौक मौज पर भी खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में आपके बेपरवाह रवैये की वजह से आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और उनका सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको अपना कोई जरूरी फैसला लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात आपका मन खुश कर देगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और उनकी वजह से आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। व्यवसायिक मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी। थोड़ी और कोशिश करें, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे और नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आपको लगभग हर काम में सफलता हासिल होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है, अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। जरूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने कार्य निपटाने की कोशिश करें। आज किसी भी तरह के वाद विवाद से आपको बचने की जरूरत है क्योंकि चीज़ें आपके विरूद्ध जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है जो आपको मानसिक तनाव भी दे सकता है। अगर आज आप कामकाज को लेकर सफर कर रहे हैं तो ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। बेहतर होगा आप पूरी सावधानी बरतें। आज ऐसे लोगों को न कहने के लिए तैयार रहें जो जरूरत से ज्यादा आपसे उम्मीद रखते हों।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक






डेस्क




No comments