Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें अब क्यों नहीं दौड़ेगी सड़कों पर ई-रिक्शा



बलिया: सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने नगर क्षेत्र बलिया में ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाते हुए कोई दिखा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

सिटी मजिस्ट्रेट श्री यादव ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान ऐसा देखा गया कि कई ई-रिक्शा चालक बिना मास्क पहने संचालन कर रहे थे। सवारी भी मानक से ज्यादा बैठाकर चल रहे थे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा साफ दिख रहा था। इसीलिए नगर क्षेत्र में ई-रिक्सा संचालन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने नगर क्षेत्र से सम्बंधित प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments