Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

7 जून का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुखद






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में आज कोई समस्या आ सकती है। आपके किसी फैसले से परिजन सहमत नहीं रहेंगे। माता-पिता का समर्थन भी आपको नहीं मिलेगा। बेहतर यही होगा कि आप उनकी बात सुनें क्योंकि वह आपका भला ही चाहते हैं। यदि आप अपने मन की करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों को इसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातक सही सोच के साथ सही दिशा में आगे बढ़े। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई बड़ा खर्चा करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो अच्छा होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप धैर्य से काम लें। आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। अपनी भाषा का प्रयोग भी सोच समझकर करें अन्यथा आप अनजाने में ही सही अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। यदि कोई समस्या आती भी है तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ तनाव से भरा रहेगा। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं जिस कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थकान महसूस करेंगे। ध्यान रहे आपको पर्याप्त नींद की जरूरत है अन्यथा आपकी मानसिक शक्ति के साथ पाचन क्रिया भी कमजोर पड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपका बढ़ता हुआ तनाव न सिर्फ आपके सोचने समझने की क्षमता को खत्म कर रहा है बल्कि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बेहतर होगा कि आप ज्यादा चिंता न करें, उचित समय पर परिस्थिति में सुधार जरूर आएगा। आप बजरंगबली की उपासना करें। उनकी कृपा से आपकी समस्याओं का अंत जरूर होगा। दफ्तर में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका उग्र स्वभाव आज आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी काम में कानूनी अड़चन आ सकती है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आपके द्वारा किए हुए कार्यों को सराहा भी जाएगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप खाद्य सामग्री या शिक्षा से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। जीवनसाथी को प्रसन्न रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। अच्छा यही होगा कि आप उन पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको आलस अधिक महसूस होगा। मन अशांत रहने के कारण किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। लंबे समय से यदि आप किसी काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो आज भी उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना कम है। इससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। ऐसी परिस्थिति में आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। व्यापारियों की मुलाकात आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ हो सकती है। यदि आप कोई नया काम करने वाले हैं तो आने वाले दिनों में इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में इस समय किसी भी तरह का जोखिम न ही उठाएं तो अच्छा होगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज कार्यभार अधिक रहने के कारण आपका दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। हालांकि इससे घबराने की जगह आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। दफ्तर में सभी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और जरूरत पड़ने पर आज आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी कर सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। अगर आप सूझबूझ और धैर्य से काम लेंगे तो आसानी से मामले को सुलझा सकते हैं। अपने बड़ों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। देर तक भूखा न रहें और लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। यदि आपके घर में कोई झगड़ा चल रहा है तो आज आप उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सहनशीलता और समझदारी के कारण आपके इस प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस समय आप जो भी निर्णय लें बहुत ही सोच समझकर और अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप हाथ और पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें साथ ही डॉक्टर से भी उचित सलाह लें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:40 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं और किसी बात को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आखिरकार जीत आपकी होगी। वरिष्ठ आपकी बातों से सहमत रहेंगे और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। इसके अलावा आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने की भी भरपूर कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं जैसे कोई नया दुपहिया वाहन तो आज शोरूम जाकर आप अपनी मनपसंद गाड़ी खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। सेहत की बात करें तो आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों को इधर उधर की बातों की जगह अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरुरत है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। हालांकि दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहसबाजी करने से बचें। इससे काम के साथ आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। अगर आप खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। भाइयों के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है जिससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा और काफी व्यस्त रहेगा। यदि आप अपने कामकाज को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वे आपको किसी प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका दे सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उन्हें निराश न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप काफी अच्छा और शांत भरा दिन गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। संतान से जुड़ी आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

किस्मत के भरोसे बैठने की जगह यदि आप कठोर परिश्रम करेंगे तो इसका अच्छा लाभ आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो मिलजुलकर काम करने में ही आपका फायदा है। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें और उनकी बातों को भी महत्व दें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो छोटी सी भी लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लें और डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। वहीं दूसरी और व्यापारियों को भी आज आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर भी लग सकता है। वहीं दूसरी और आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक रूप से स्टॉक बढ़ाने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं तो छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। स्वास्थ्य की बात करें तो नसों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक




डेस्क

No comments