Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सांसद द्वारा राहत सामग्री का वितरण




सुखपुरा(बलिया) : ग्राम पंचायत सुखपुरा मे दूसरे प्रदेशों से आए 130 प्रवासी मजदूरों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा,भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,केतकी सिंह,उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या ने संयुक्त रूप से मजदूरों को राहत सामग्री प्रदान किया।लोगों को संम्बोधित करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की मंशा है कि उनके प्रदेश में ही रोजी रोजगार की व्यवस्था हो जाय  उनको अन्य प्रदेशों में जीवकोपार्जन के लिए नहीं जाना पड़े।भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को उनके खाते में एक-एक हजार रुपये भी दिया जा रहा है।भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के किसी भी व्यक्ति को खाने पीने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए जब तक उसको काम नहीं मिल जाता तब तक उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की है।सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को उसके हुनर के हिसाब से यहां पर ही काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।बहुत ही जल्द सभी लोगों को उनके गुणों के आधार पर उनका विवरण लेकर उनको काम के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।इस मौके पर बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह पिंटू,कानुनगो विश्राम सिंह,प्रदीप तिवारी,राजेश सिंह,नितेश सिंह, दीपक शुक्ला,महेन्द्र सिंह,राकेश गुप्ता,प्रकाश उपाध्याय,बसन्त सिंह,अशोक यादव,श्रीराम पाण्डेयआदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह

No comments