Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 जुलाई का राशिफल: जाने आज किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा और किसको मिलेगी सफलता


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपके रास्ते में जो बाधा आ रही थी आज वह दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना गहरा प्रेम करते हैं। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक व्यय होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप आर्थिक मामलों में जरा संभल कर रहें। इस तरह बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास दिलाएंगे। अपने प्रिय का एक अलग ही रूप आज आपको देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज के दिन आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके रास्ते में अड़चनें पैदा करने की पूरी कोशिश में रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक समस्याओं के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आपको वितीय रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इस समय जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। हालांकि आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इस बात से आपके जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज आपको उससे राहत मिल सकती है लेकिन आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन करने की विशेष जरूरत है अन्यथा सरकारी दांवपेच में फंसने से आपका काफी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने की संभावना है। आज आपके बड़े आपसे सहमत न रहें। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं और कुछ दिनों से आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं तो आज आप आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप सरकार से संबंधित व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में निखार आएगा। वहीं दूसरी ओर बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपसे कोई बड़ा झूठ बोल सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप अपने किसी करीबी को कोई तोहफा देने की योजना बना सकते हैं। हालांकि पैसों को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करें। आप वही तोहफा चुनें जो आपके बजट में हो। कामकाज की बात करें तो यदि दफ्तर में आपको कोई परेशानी है तो उच्च अधिकारियों से बात करने का यही उचित समय है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जल्द से जल्द अपनी इस समस्या का समाधान ढूंढें ताकि आप मन लगाकर काम कर सकें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सफर करते समय पूरी सावधानी बरतें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको उचित निर्णय लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचते हैं तो ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए या फिर कुछ समय के लिए अपना यह फैसला टाल देना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। यदि आज वे आपके काम में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए। विदेश से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। यदि आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका आपको मिलता है तो उसे हाथ से जाने न दें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। घर में वाद विवाद हो सकता है। भाइयों के साथ आज पैसे को लेकर आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप शांत रहकर इस मसले को सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। काम के प्रति आपकी लगन देखकर उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। अगर लॉकडाउन की वजह से आपका कोई काम अटका हुआ था तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काम का दबाव आज कुछ कम रहेगा और आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां और प्रेम बना रहेगा। अपनों का साथ और सहयोग मिलने से आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। आज जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपको चौंका देगा। पिछले कुछ समय से आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए वकाई कुछ खास रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने परिवार पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपकी सकारात्मकता को देखकर हर कोई प्रभावित होगा। आज आपके दुश्मन भी आपके पीठ के पीछे आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस को निराश न करें, जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करें। व्यापार में साझेदारी फायदेमंद साबित होगी। आपके पार्टनर की वजह से आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपका रहस्यमयी बर्ताव जीवनसाथी को परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप उनसे खुलकर बातचीत करें। दूसरों पर अपनी राय थोपने से बचें। आपको उनकी भी सुननी चाहिए। आज सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता। बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठों से सहयोग मिलने से आपका काम और भी आसान हो जाएगा। वैवाहिक जीवन मे स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो प्रतिदिन हल्का फुल्का व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी है। आज का दिन यात्रा करने के लिए शुभ नहीं है। इससे आपका समय और पैसा दोनों व्यर्थ होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 6:00 बजे तक





डेस्क

No comments