Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें



मेष राशि : आय में कमी होने से मन उदास रहेगा

मन में अनिश्चितता और आशंकाएं घर करेंगी। किसी अनजाने डर से परेशान रहेंगे। आय में कमी होने से मन उदास रहेगा लेकिन परिवार के सहयोग से हिम्मत बंधेगी। बिजनेस में कठिनाई आएगी।

वृषभ राशि : व्यापार और नौकरी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं

स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई रोग आ सकता है। नया निवेश करने के लिए समय ठीक है, लेकिन व्यापार और नौकरी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

मिथुन राशि :नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने के बारे में सोचें

अपनों के साथ व्यवहार संतुलित रखें, किसी बात पर हाइपर होने की जरूरत नहीं है। नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने के बारे में सोचें। बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा।


कर्क राशि : नौकरीपेशा को थोड़ी परेशानी महसूस होगी

पुराने कार्यों को गति मिलेगी। आय के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे, लेकिन खर्च पर भी लगाम लगाना होगी। नौकरीपेशा को थोड़ी परेशानी महसूस होगी।

सिंह राशि : पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा

बिजनेस सामान्य रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या राशि : प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे

नौकरीपेशा का कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से पैसों का इंतजाम होगा और आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि : व्यापार सामान्य रहेगा

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराना पैसा लौटने की संभावना इस सप्ताह भी नहीं है। नया निवेश नहीं करें। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा के काम में बदलाव संभव है।

वृश्चिक राशि : प्रेम संबंध मजबूत होंगे

अधीनस्थों से असहयोग मिलने से मन दुखी होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा।

धनु राशि : वैवाहिक जीवन सुखद होगा

एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां खत्म होने को है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि : मानसिक रूप से शांति महसूस होगी

धन का आगमन अच्छा रहेगा, चाहे आप बिजनेस से जुड़े हों या नौकरी से। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। सेहत में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि : दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी

बिजनेस सामान्य रहेगा, लेकिन उसमें कुछ नया जोड़ने का प्रयास ना करें, वरना धन हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

मीन राशि : आर्थिक स्थति मजबूत रहेगी

परिवार में सुखद माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में मन लगेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। भाई-बंधुओं के साथ चल रहा विवाद निपट जाएगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थति मजबूत रहेगी।




डेस्क

No comments