Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

3 जुलाई का राशिफल: पैसों के मामले में आज इस राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है नुकसान




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप इससे बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए। निजी जीवन हो या पेशेवर आप कुछ भी ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े। अपनी सेहत का ध्यान रखें। काम की थकान आपके स्वास्थ्य को आज प्रभावित कर सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:46 से दोपहर 12:20 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप नौकरी करते हैं तो आपकी रफ्तार आज काफी अच्छी रहेगी और आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। आज आपको छोटा-मोटा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आज आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आकर खड़ी हो जाती है तो आप हिम्मत और समझदारी से उसका सामना करें। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आज मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपका कोई पुराना और महत्वपूर्ण सम्पर्क आपके काम आ सकता है। आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप काफी परेशान रहेंगे। अगर किसी बात पर आप दोनों के विचार न मिलते हों तो ऐसी परिस्थिति में आपको शांत रहना चाहिए। बेवजह बहस करके आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। आज किसी से भी कोई वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा लेकिन आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ प्यार और लगाव बढ़ेगा। आप एकदूसरे को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। कामकाज की बात करें तो आपके अंदर वो काबिलियत है जिससे आप किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप खुद को जोश और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर पर आप किसी पूजा या हवन का आयोजन करा सकते हैं। व्यापार से जुड़ी यात्रा आज शुभ रहेगी। अगर आप नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज आप अपने द्वारा लिए गए फैसलों से संतुष्ट रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हाल ही में आपको जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी, आज आप उन्हें तयसमय पर पूरा कर पाएंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में कामयाब रहेंगे जिससे घर के माहौल में सुधार आएगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर लें। आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है ताकि आपकी सेहत प्रभावित न हो।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करते रहना चाहिए। इससे आप ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं दूसरी ओर यदि पिछले कुछ समय से आपके जीवनसाथी काफी व्यस्त चल रहे हैं और आप पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आपके प्रिय आपकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। हालांकि आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप मौज मस्ती के मूड में हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य है जिन्हें आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने किसी भी काम को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। अगर आप अपने लक्ष्य की पूर्ति चाहते हैं तो आपको अपनी ओर से पूरी मेहनत करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज फिजूलखर्ची न ही करें तो अच्छा होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। बेहतर होगा आप सावधान रहें। यदि आज आप किसी परेशानी में फंस जाते हैं तो दोस्त आपकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा आपकी कोई चिंता आज दूर हो सकती है जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। कामकाज की बात करें तो आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन आपको अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको वितीय लेन देन से बचना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। शाम को अचानक किसी करीबी रिश्तेदार के घर आने से माहौल काफी अच्छा हो जाएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आपसे छोटी मोटी गलतियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी, लेकिन ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप शांत दिमाग से अपना काम करेंगे तो इस तरह की परेशानियों से आप बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी का अनुभव करेंगे। आज कुछ लोग आपको अपनी बेवजह की बातों में फंसाकर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों के साथ बड़ी ही चतुराई से पेश आएं। आर्थिक मोर्चे पर अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। जल्दबाजी में निवेश न करें। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खाने पीने के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े ग्राहकों से अच्छे तालमेल का फायदा आज आपको मिल सकता है। आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको उग्र होने से बचना होगा। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान करा बैठें। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है। आज पैसों को लेकर चल रही आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश रहेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो ज्यादा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत करने के लिए अपने प्रिय से बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। खामोश रहकर आप गलतफहमियां और बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा मजबूत करना होगा। आज छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी और लगभग हर काम में आप सफलता हासिल करेंगे। आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आज आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी है। अपने जीवनसाथी के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अपने प्रिय के लिए समय निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक



डेस्क


No comments