Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में फिर गिरा व्रजपात, चार खेतीहर मजदूरों की गई जान, आधा दर्जन झुलसे


बलिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरूवार को हुए व्रजपात ने एक बार फिर चार खेतीहर मजदूरों की जान ले ली। जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस कर घायल हो गये है। घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

इनमें दो नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेंदुरिया में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलस गए। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई। गुरुवार के दिन सिंदुरिया अनुसूचित बस्ती के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी बीच दिन में करीब दो बजे तेज गर्जना के साथ अकाशी बिजली गिरी जिसकी चपेट में बगेदन राम 60, तेज नारायण राम 55, बब्बन राम 40, सीमा देवी 26, निशा देवी 18, गम्भीर रूप से झुलस गये. आसपास खेतों में काम कर रहे और मजदूरों मे भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों की माने तो बगेदन राम 60, और निशा देवी 18 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मजदूरों के बिजली की चपेट में आने से सिंदुरिया अनुसूचित बस्ती में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना तेतार पुर निवासी कांता राजभर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। वह भी ग्रामसभा सुरही मे धान की रोपनी में मजदूरी करने गए थे। 

 बगेदन राम पुत्र पूर्णमासी 55 वर्ष, (मृतक) कु.निशा पुत्री तेज नारायण राम 18 वर्ष (मृतक) बब्बन राम पुत्र बुद्धि राम 40 (घायल) तेज नारायण पुत्र प्यारे राम 45 (घायल) कु सीमा पुत्री रामबली राम 26 (घायल)
  जबकि दोकटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक व किसान लालबाबू सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह को सोनबरसा मौजा स्थित अपने खेत मे कार्य करते समय व थोड़े ही दूर सोनबरसा मौजे के एक अन्य खेत में काम कर रहे शिवपुर कपूर दियर निवासी किसान निर्मल कुशवाहा पुत्र रामाशीष कुशवाहा की आकाशीय विजली गिरने से कुल दो लोगो की मौत हो गई । सूचना पर नायब तहसीलदार लेखपाल व दोकटी पुलिस पहुची पुलिस ने पंचनामा कर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोकटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी व किसान लालबाबू सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव  सिंह उम्र लगभग 70 साल बृहस्पतिवार के दोपहर करीब डेढ़ बजे सोनबरसा स्थित अपने खेत मे कार्य कर रहे थे कि अचानक गड़गड़ाते हुए आकाशीय विजली गिर गई. जिसके चपेट में वे आ गए।

परिजन प्राइवेट गाड़ी से सी एच सी सोन बरसा ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही मौत हो गई। वही एक बजकर पैतीस मिनट पर दूसरी बार विजली गिरी तो अपने खेत से डेरा पर जाते समय शिवपुर कपूर दियर निवासी किसान निर्मल कुशवाहा पुत्र श्री रामाशीष कुशवाहा उम्र करीब 42 साल विजली के चपेट में आ गए जिससे उनकी भी मौत उसी जगह पर हो गई। दोनो जगहों पर नायब तहसीलदार रजत सिंह ,लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता साथ ही  दोकटी पुलिस पहुँच पंचनामा कराकर दोनो शवो को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एस एच ओ दोकटी अमित सिंह के अलावा नवागत चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली से तीन गंभीर 

चिलकहर (बलिया)  गड़वार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में आकाशीय विजली गिरने से 70 वर्षीय वृद्धा समेत दो युवतियां गम्भीररूप से घायल होगयी। जिसे घायलावस्था में चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से वृद्धा को गम्भीर हालात देखते हुए बलिया के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।    
                              थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के परशुराम चौधरी के खेत में सुबह से रोपाई के लिए दर्जनों महिलाएं काम क्र रही थी। इसी बीच दोपहर साढे तीन बजे बारिश होने लगी और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी। जिसमें 70 वर्षीय बृद्धा चौथी देवी पत्नी राजाराम निवासी हरिहरपुर, 18 वर्षीय सुमन पुत्री वीरेंद्र निवासी नराव, 19 वर्षीय गुड्डी पुत्री हरिनारायण निवासी नराव घायल हो गयी। 



रिपोर्ट  धीरज सिंह, एसके पान्डेय

No comments