Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

4 जुलाई का राशिफल: इस राशि वाले रखें आज इस बात का खास ख्याल


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आपके हाथ निराशा भी लग सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी योजनाओं के अनुसार ही सभी कार्य करने की जरूरत है। दफ्तर में अनुशासन मेंटेन करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप स्टेशनरी, जनरल स्टोर, किराना से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मामलों में लिए गए सही फैसले आपको अच्छा लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि की भी संभावना है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएंगी, इसलिए आप अपनी मेहनत जारी रखें। आप व्यापार करते हैं और किसी नए काम में बड़ी पूंजी लगाने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा पहले आप बाजार को ठीक से समझ लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे। छोटी छोटी बातें भी आपको बड़ी खुशी देगी। यदि जीवनसाथी के साथ संबंध में कड़वाहट बढ़ गई है तो अपने रिश्ते को खुशगवार बनाने के लिए आप दोनों को अपनी ओर से प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। पैसों की कमी के कारण आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। केवल चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपना दिमाग शांत रखकर इस विषय में सोचें, आपको कोई न कोई रास्ता जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरी करते हैं और किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, विशेष रुप से अगर अब दूसरी नौकरी ज्वाइन करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय उचित नहीं है। आपको समझना होगा कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले अकसर गलत साबित होते हैं। आप अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाएं, चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख करने लगेंगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका आज का दिन तनाव में गुजरेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी तरह मन लगाकर काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद से बचने की आपको सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो आज लंबे समय से चली आ रही किसी घरेलू परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा और परिजनों के साथ भी आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज लगातार काम करने की वजह से पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज में यदि आपका मन नहीं लग रहा है तो सबसे पहले आपको अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा। यदि आप शांत रहकर और धैर्य से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको जरुर सफलता मिलेगी। आप नौकरी करते हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने से आपको सरलता और सहजता का अनुभव होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा ही सही आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आप दोनों के बीच कड़वाहट की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेंगे। दफ्तर में आप अपना हर काम मन लगाकर करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगे। सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप ट्रांसपोर्ट के व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। वाद विवाद होने की संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। इस समय आपको खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज पिता की ओर से लाभ संभव है। शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आज आपको कुछ तनाव महसूस होगा। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। जीवन में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। निजी जीवन की बात करें तो आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि परिजनों का स्नेह और समर्थन मिलने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ खड़े रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। आने वाले समय में आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को तय समय पर अपने काम पूरे करने की जरूरत है अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों को आपसे शिकायत हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:40 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करने की कोशिश करें। आलस बिल्कुल न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके ये फैसले आने वाले दिनों में आपको अच्छा फायदा दिला सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी लंबित बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। बैंक से जुड़े काम करने के लिए भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है। अगर आप बात को नजरअंदाज करते हैं तो मामला वहीं शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपनी भावनाओं पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अति उत्साहित होकर जोश या गुस्से में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक गंभीर रहें। आज किसी भी काम को कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजन आपसे नाखुश रहेंगे। इस तरह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करके आप अपनों को दुखी कर रहे हैं। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। बच्चे आज आपके साथ ज्यादा वक़्त गुजारना चाहेंगे। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें। इससे आपको भी अच्छा महसूस होगा। आज आप खुद को सुकून में और तनाव मुक्त पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। इस समय सतर्क रहकर ही काम करने में आपकी भलाई है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आज आप किसी नयी योजना पर काम करने या फिर निवेश का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा अपने इस फैसले को अभी आप टाल दें। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों की बात करें तो अपने फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आज कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आज आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आपके जीवन में एक के बाद एक मुश्किलें आ रही हैं तो हिम्मत हारने की जगह आप डटकर उनका सामना करें। हो सके तो दोस्तों या फिर किसी करीबी से अपने दिल की बात शेयर करें। व्यापार में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आज आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है क्योंकि आपके गलत फैसले का नकारात्मक प्रभाव आपके साथ पूरे परिवार पर पड़ सकता है। आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी का रोमांटिक मूड दिन को और भी खास बना देगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज लम्बे समय बाद आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और जमकर खर्च करेंगे। यदि आपके इस मौज मस्ती में दोस्त और परिवार शामिल हो जाए तो फिर आपका मजा दोगुना हो जाएगा। दफ्तर में आज कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप बस मन लगाकर और ईमानदारी से अपना काम करें। आज आप खुद को ऊर्जावान और उत्साह से भर हुआ पाएंगे। आज बेवजह दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें, नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक




डेस्क

No comments