Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

6 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, दूर होगी मुश्किलें




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित होगा। यदि वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं चल रहा था तो आज आपको परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। वे आपके काम की सराहना करेंगे और आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप तय समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे तो बाजार में आपकी छवि बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से आपको इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ इस इंटरव्यू के लिए जाएं, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके माता पिता आपसे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न रहेंगे। उनकी तरफ से आपको वित्तीय सहायता भी मिल सकती है। अगर भाई बहनों से आपकी अनबन चल रही है तो आज वो भी समाप्त हो जाएगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई वादा कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपकी आपसी समझ अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आपको काफी थकान महसूस होगी। हालांकि उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने से आपका तनाव और थकान दोनों कम हो जाएगा। हालांकि मौजूदा हालात में यात्रा करना जोखिम भरा काम है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ दिन मजेदार बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो सुबह उठकर पैदल चलें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो आपके स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। परिजनों के साथ चल रहा आपका विवाद आज समाप्त हो जाएगा क्योंकि आपकी पहल और समझदारी भरा बर्ताव घरवालों की सभी शिकायतें दूर करेगा। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आज जीवनसाथी की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। वहीं व्यापारियों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पैसों की बात करें तो आज आप कुछ जरूरी खर्चे करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके लगभग हर कार्य में रुकावटें आएंगी जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। दफ्तर में आज वरिष्ठों का दबाव आप पर कुछ अधिक रहेगा। इसके अलावा जल्दबाजी में आप कुछ गलतियां भी कर सकते हैं जिससे आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा, नुकसान होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ तालमेल ठीक करने की कोशिश करें। पैसों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अचानक कोई पुराना कर्ज चुकाने का दबाव आप पर बनाया जा सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक अशांति का अनुभव होगा जिस कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की जरूरत है। बेकार के वाद विवाद और उलझनों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आज ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें जिनसे आपकी बनती न हो अन्यथा न चाहते हुए भी आप विवादों में घिर सकते हैं। दफ्तर में आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपके बॉस आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी दे सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन की प्रप्ति हो सकती है लेकिन कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। हिसाब में गड़बड़ी हो सकती है। छोटे भाई या बहन के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। घर के बड़े आपके लापरवाह रवैये की आलोचना कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज कुछ समय निकालकर अपने परिजनों के साथ वक़्त बिताएं ताकि आप उनके सारे गिले शिकवे दूर कर पाएं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस कारण उनके स्वभाव में आपको चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज खूब मेहनत करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:20 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सोच समझकर लिए हुए आपके फैसले आपको तरक्की के मार्ग पर ले जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य और मूड दोनों ही अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सबसे यादगार दिनों में से एक होगा। आज आपका मन चंचल रहेगा और आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का भी पूरा साथ आपको मिलेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर ध्यान दें। इधर उधर की बातों में पड़कर अपना समय और ऊर्जा नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जो मुनाफा मिलने वाला था वो टल सकता है। हालांकि आप निराश न हो क्योंकि जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई को लेकर चल रहा लम्बे समय से आपका कोई प्रयास आज सफल होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। यदि कोई समस्या आ रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का यही सही समय है। अगर आप अपने प्रिय की नाराजगी दूर करना चाहते हैं तो बेहतर होगा आज आप उनके साथ अधिक समय बिताएं और खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आपके किसी काम में आपके विरोधी बाधा डाल रहे हैं तो आज आप उन पर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:45 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने डेली रूटीन से हटकर कुछ अलग करने की योजना बना सकते हैं। मुमकिन है आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आप रोजाना कुछ समय निकालकर ध्यान करें, इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें, जल्दबाजी न करें। कामकाज की बात करें तो आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर आगे बढ़ेंगे। आप नौकरी करते हैं तो आपकी काबिलियत देख उच्च अधिकारियों की राय आपके बारे में बदल सकती है। व्यापारियों को बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। बड़ी लागत वाला कोई भी काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करना सीखें घबराकर पीछे न हटें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपको जल्द ही उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। आपकी कोई नयी योजना शुरू हो सकती है। आपको परिवार के लिए भी समय निकालना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन संभव है। आप उनसे किया हुआ कोई वादा भूल सकते हैं। इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हद से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। काम के साथ समय पर भोजन और आराम भी जरूरी है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक



डेस्क


No comments