Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुण्यतिथि पर सभासद कृपासिंधु को किया नमन




मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के पूर्व सभासद कृपासिंधु उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास मनियर उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 में मनाया गया। वे स्वर्गीय  मोबीन के चेयरमैन कार्यकाल में 1995 से  सन 2000 तक  सभासद रहे हैं।

 उनके तैल चित्र पर को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व सपा नेता उदय बहादुर सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्रीनिवास उपाध्याय, प्रभुनाथ उपाध्याय, युवा संगठन के अध्यक्ष  गोपाल जी, बच्चा सिंह, सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, विनय सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामायण सिंह, राघव राम सिंह, मृदुल उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, रविंद्र कुमार हट्ठी सहित आदि लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कृपा सिंधु उपाध्याय ऐसे नेताओं में शुमार थे जो अपनी बात निर्भीकता के साथ रखते थे और हमेशा पीड़ित असहाय गरीबों की मदद में तन मन धन से लगे रहते थे। आज उनकी कमी हम लोगों को खल रही है। उनकी जगह की भरपाई नहीं की जा सकती। स्वर्गीय उपाध्याय के सुपुत्र सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुल्ली बाबा व राजू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments