जाने क्या हुआ जब बलिया के इस गांव के ईट भट्ठे में मिला किशोर का शव
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में एक किशोर का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए गायघाट पूर्वांचल बैंक के पास चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार और सीओ अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि गायघाट निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह (15) पुत्र उपेन्द्र सिंह का शव शुक्रवार की रात 8 बजे विशुनपुरा मौजा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में शव मिला था। इसके बाद परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाकर रेवती सहतवार मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने सार्थक आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद चक्का जाम समाप्त करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है।
रिपोर्ट धीरज सिंह
No comments