Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रकृति के कोप से बाल-बाल बचा मिड्ढा गांव में यह परिवार



बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी किस्मती देवी पत्नी बसावन गुप्ता की कच्ची खपरैल का मकान शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि रात में बारिश नहीं हुई। जिसके कारण परिवार के सदस्य गर्मी के कारण आंगन में सो रहे थे, अन्यथा एक साथ  चार लोगों की अर्थी उठी हुई होती।

पीड़िता आवास के लिए प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक लगातार चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे आवास नसीब नही हुआ। बताया जा रहा है कि  इस बार आवास की सूची में उसका नाम आया था, लेकिन कोरोना के चलते  आवास की  धनराशि नहीं मिल सकी। जिससे पीड़ित का मकान नसीब नही हुआ। 




रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments